Poetry and other musings, hope you like them. Some of these are unsent letters, and some of these are genuine fiction. Do comment what you think about them.
Monday, January 31, 2022
Monday, January 24, 2022
Hindi poem - Tumhari
तुम्हारी
जिनपर
मैं इतनी कविताएं लिखता हूँ
उनसे
मैंने एक दिन पूछा
जब
तुम अपनी आत्मकथा लिखोगी
क्या
उसमे मेरा अध्याय होगा भी
या
सिर्फ़ एक पन्ना
क्या
उसमें मेरा ज़िक्र सिर्फ़ एक अजनबी की तरह करोगी
या
होउंगा मैं कोई अपना
जब
तुम वही गाने सुनती हो जो हम सुना करते थे
या
वही डांस करती हो जैसा हम नाचा करते थे
या
वहीं घुमा करती हो जहाँ हम घूमा करते थे
क्या
ख़याल आता है तुम्हारे मन में
क्या
कुछ भी यादगार किया था मैंने तुम्हारे जीवन में
इतने
में वह कहती है
"तुम्हे भूल जाने की उम्मीद तो कम है
माना
की पुराने हमारे कई सारे ज़ख़्म हैं
लेकिन
ज़ख्म का मतलब ये तो नहीं की मुझे अब प्यार नहीं है
तुम्हारे
और मेरे बीच में जुड़े कुछ तार नहीं हैं
सुबह
सुबह दौड़ने से लेकर रात को सोने जाने तक
दिन
में कई बार तुम्हारे नाम का नगमा गुनगुनाती हूँ
तुम्हे
देखना चाहिए जब चेहरे के एक कोने से दूसरे कोने तक
मैं
होठों से ही नहीं,
आँखों
से भी मुस्कुराती हूँ"
Friday, January 14, 2022
Hindi poem - Tum
ज़िन्दगी में आ गई तो क्या ख़ास किया
रह जाओ तब ना कोई बात हुई
उसके आने से सवेरा हुआ तो क्या हुआ
उसके जाने पर तो रात हुई
तुम्हारा नाम सुनने पर यूं रूह खिल उठती है
यह अहसास तुम्हे क्या मालूम
जब झील सामने हो मगर उम्मीद भंग हो
वैसी प्यास तुम्हे क्या मालूम
एक दिन यह नक़ाब छोर कर
दिल और जुबां खुद की तरफ़ मोड़ कर
पूछना अपने अंतःकरण से तुम यह बात
क्या यूहीं फीके और अधूरे हैं तुम्हारे जज़्बात
शायद तुम्हे इतना जानता हूँ कि सच कह सकूँ
कि तुम नाज़ुक प्रतीत होने से घबराती हो
तुम चाहो या ना चाहो मैं जानता हूँ
खुद को तुम मेरा नाम लेकर ही सताती हो
मीलों दूर थे हम और मैंने तुम्हे छुआ भी नहीं था
लेकिन आज भी यहीं हूँ, कहीं तुम्हारा दिल जो बदल जाए
मैंने दिल से पूछा तो उसने बस इतना माँगा
की तुम्हारे नाम के बाद मेरा उपनाम लग जाए |
Tuesday, January 11, 2022
Hindi Poem - Nami
The first two lines of this poem are inspired by Gulzar's famous lines.
ये जो तेरी आँखों में नमी सी है
इसका कारण मेरी कमी ही है
सच कहने की हिम्मत नहीं
क्योंकि सच से दिल दुःखता है
झूठ से कोई शिकायत नहीं
क्योंकि झूठ कहाँ चुभता है?
इस झूठ की कश्मकश में हम कहाँ रुक गए
दिल की ज़िद के सामने हम कहाँ झुक गए?
हमें लगा था अकेले हम बिल्कुल चल ना
पाएंगे
किसे पता था तुम्हारे बिन महीने गुज़र
जायेंगे
देख हमने अकेले भी क्या क्या करना सीख़
लिया
जो भी फ़ैसला लिया था तूने,
अब
लगता है ठीक लिया
सामने भी आ जाओ तो वो बात कहाँ रहेगी
लगा नहीं था कि तू मेरे साथ ना रहेगी
फिर भी क्यों एक बार तुझे देखने को दिल तरसता है
आँखों का बादल ना जाने क्यों बरसता है
तुम हो या ना हो, कोइ
फ़र्क तो नहीं
लगा था मुझे पहले ही, यह
कोई तर्क़ तो नहीं
उम्मीद है की फिर तुझसे कभी बात होगी
मेरे लिए तेरे दिल में कोई जज़्बात होगी
उन बातों को कहकर
जज़्बातों को ढहकर
तू फिर से मुस्कुराएगी
तभी तू एक बार और, मेरी कहलाएगी
मैं भी तेरे साथ बेफ़िक्र मुस्कुराउँगा
तेरा था, तेरा हुँ , और तेरा ही कहलाउंगा ||
Hindi Poem - Kahin aur
मुझे देखकर जो तुम्हारी साँसें रुकी हैं
इनसे पूछना इस प्यार का सच क्या है
ये जो तुम्हारी दिल में ध़ड़कन छुपी है
दुनिया से उस्का कवच क्या है
ये मानने से हम क्यूँ घबराते हैं
की हमें भी कभी ज़रूरत होती है
ये जो अनसुनी सी हमारी बातें हैं
इन्हे सुनाने की भी ज़रूरत होती है
ये जो हमारे ख्वाब हमें डराते हैं
उन्हें एक हसीं सपना कोई खास बनाता है
फिर भी हम कहने से कतराते हैं
और इसी डर से वो सपना टूट जाता हैं
आखिर सपना ही तो है ये ज़िंदगी
हँसने का, मुस्कुराने
का, और यादें भर जाने का
हमारी गलती है की हम इसे बनाते हैं
गिरने का, रुक्ने
का, और दिल टूट जाने का
लेकिन ये दिल टूट्ना भी क्या होता है
हमारी गलती हमने दिल तुमसे लगाया
सब कुछ पाकर भी इंसान कुछ खोता है
तुमने यही प्यार तो मुझे सिखाया
अब वक्त है की इस सीख को लेकर
मै कहीं और सावधानी से दिल लगाऊँ
आखिर तुम भी तो यही चाहती थी
कि मैं किसी और का हो जाऊँ
Tuesday, January 4, 2022
Fate or fantasy
Do we miss what was
or do we miss what could have been
The happiness on my face when I was with you
was the most beautiful thing you could’ve seen
Can I please feel the way you make me feel?
One more time, a few more times, probably forever
With the sound of your voice filling the tears in my eyes
Turning nights to forget into nights to remember
Do you remember the game that we used to play?
The one where we used to chill and say
Whatever, whatever was going inside our mind
Things that would get us into trouble if others might find
Do you remember the song that you had sent?
With lyrics that captured your love and I’d guessed that’s what
it meant
Whenever they play it, it’s surely not the song I dance to
But my heart skips a beat somewhere, do you feel it too?
Sometimes I question whether all of that was real
If it was, then where is the person that made me feel that
way?
Where is that girl who took my heart and painted it pink,
red and teal
Can you please return that girl to me, to her I have a lot
to say
They ask me, how do I, with a broken heart, keep that hope
How do I manage myself hanging to the weakest strings of the
rope
All I say is that I had found that special friend
The friend of a lifetime, the relationship I can’t end
Till today from the first time I saw you in blue
I’ve loved you and won’t leave you until you do
Maybe all that’s left is a fantasy, and none of it is true
So the day that you move on, I will too
But as long as you hold on, I will hold on tighter
Carry your feelings on my shoulder, and still feel lighter
If I’m foolish and hopeless, they can have a laugh
But I know, within her silence amidst their laughter,
I had found my better half.
कोरे कागज़ पर अधूरी पंक्तियाँ
जब दिन ख़ुशनुमा हो तो थोड़ा कम लिखा करता हूँ जब रातें अँधेरी हो तो कागज़ पर ग़म लिखा करता हूँ जब टूटा हुआ हो दिल तो कम कहा करता हूँ वफ़ा का घर...
-
There came that blest afternoon He had reached there a little too soon Not too many souls inside that mall Under the banner, he was waiting ...
-
I'd like to dream about you tonight Just so that we could be together for some time Just so as to see your smile Just so I can hold you...
-
जब दिन ख़ुशनुमा हो तो थोड़ा कम लिखा करता हूँ जब रातें अँधेरी हो तो कागज़ पर ग़म लिखा करता हूँ जब टूटा हुआ हो दिल तो कम कहा करता हूँ वफ़ा का घर...
-
To the boys who can't express affection well You will find someone who knows Your love is imperfect, not incomplete We're mostly hid...
-
I just crossed my darkest nights when I had blinded eyes I couldn’t see you But now that days were bright and I didn’t need the light carr...
-
I cherished that feeling with childish innocence With the plainness of a drop of water Feeling it like raindrops Uncontrolled but directed U...
-
Oh how oblivious was the wind To the feelings we were going through When I was about to get started From the junction where we parted. I h...
-
Tonight, I’ll not cage my fear And probably wish that you were here So I could tell you how I feel Because life has just made me knee...